औरंगाबाद शहर अजंता और एलोरा जैसे विश्वधरोहर स्मारकों का प्रवेशव्दार है। औरंगाबाद छावनी परिषद, जो 1890 में स्थापित किया गया है, छावनी क्षेत्र के लिए रक्षा मंत्रालय के तहत नगरपालिका संगठन है। छावनी परिषद औरंगाबाद, छावनी क्षेत्र में बेहतर और पारदर्शी नागरिक प्रशासन के लिए समर्पित है। छावनी परिषद का आदर्श वाक्य “समृद्ध मानव जीवन” है। छावनी क्षेत्र औरंगाबाद शहर का सबसे हरा-भरा इलाका है। छावनी परिषद की सफलता बेहतर नागरिक सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी संसाधनों के एकत्रीकरण और उपयोग में लोगों के सहभाग पर निर्भर करती है।2011 की जनगणना के अनुसार, छावनी क्षेत्र की कुल नागरिक आबादी 18051 है एवं छावनी का कुल क्षेत्रफल 2584 एकड़ है। औरंगाबाद-अहमदनगर राजमार्ग, पर औरंगाबाद छावनी परिषद का कार्यालय स्थित है।