मुख्य अधिशासी अधिकारी

admin-ajax.php
श्रीमती.आकाँक्षा तिवारी

मुख्य अधिशासी अधिकारी सिविल डिफेंस के भारतीय रक्षा संपदा सेवा संवर्ग का एक अधिकारी है और महानिदेशक, रक्षा संपदा, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। वर्तमान में,श्रीमती. आकाँक्षा

तिवारी,आईडीईएस औरंगाबाद छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कर्तव्य :

धारा 21 की उपधारा (1) के खंड (ग) और खंड (घ) के उपबन्धों के अधीन रहते हुए, मुख्य कार्यपालक अधिकारी-

(क) ऐसी सभी शक्तियों का प्रयोग और ऐसे सभी कर्तव्यों का अनुपालन करेगा, जो इस अधिनियम द्वारा या इस अधिनियम या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन उसे प्रदत्त या उस पर अधिरोपित किए गए हैं;

(ख) इस अधिनियम द्वारा अधिरोपित किन्हीं निर्बन्धनों, परिसीमाओं और शर्तों के अधीन रहते हुए, कार्यपालक शक्तियों का यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयोग करेगा कि बोर्ड का प्रशासन इस अधिनियम के उपबन्धों के अनुसार कार्यान्वित किया जाता है;

(ग) बोर्ड के अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों के कर्तव्यों को विहित करेगा और उनके कार्यों और कार्यवाहियों का पर्यवेक्षण करेगा तथा उन पर नियंत्रण रखेगा;

(घ) बोर्ड के सभी अभिलेखों की अभिरक्षा के लिए उत्तरदायी होगा;

(ङ) बोर्ड या बोर्ड की किन्हीं समितियों या इस अधिनियम के अधीन गठित माध्यस्थम् समिति की कार्यवाहियों से संबंधित ऐसे कर्तव्यों के पालन के लिए व्यवस्था करेगा, जो ऐसे निकाय क्रमशः उस पर अधिरोपित करें; और

(च) छावनी के प्रशासन से संबंधित किसी भी मामले पर बोर्ड की हर आवश्यकता का अनुपालन करना।